बलिया में कोरोना के नाम पर अंधविश्वास ,

*बलिया में कोरोना भगाने को महिलाएं कर रहीं कोरोनामाई की पूजा, डीएम बोले कोई अंधविश्वास में न पड़े*


 


 बलिया3जून कोरोना वायरस महामारी को लेकर भी अंधविश्वास सामने आने लगा है। एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बिहार के बरौनी में एक महिला के गाय के रूप में प्रकट होकर खुद को कोरोनामाई होने के बात कह रही है। वायरल विडियो के सामने आने के बाद ज़िले में भी महिलाओं कोरोनामाई की पूजा शुरु कर दी है। हालांकि मुख चिकित्सा अधीक्षक ने लोगों से किसी अंधविश्वास में न पड़कर किसी भी तरह का लक्षण दिखाई देने पर इलाज कराने और करोना से बचाओ के लिए बताए गए उपाय अपनाने की सलाह दी है।


इतना ही नहीं समझाने पर उन्होंने इसे मजाक समझने वालों के साथ कोरोनामाई द्वारा बुरा करने का भी दावा किया।


 


वहीं जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने भी बताया कि कोरोना एक वायरस है इसको लेकर जो सांईटिफिक फैक्ट है उसके अनुसार जो सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है वह जरूरी है शासन प्रशासन के निर्देश का पालन करके ही कोरोना से बचा जा सकता है।


                      चन्द्रशेखर सिंह


                         सा, सम्पदाक


                       9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

विजयादशमी पर्व पर लोटे वाले हनुमान मंदिर मे क्षत्रिय समाज,

सेवा में श्रीमान संपादक  प्रकाशनार्थ  भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वाध...