चकिया विकास खंड के 20 गांव हुए हर्बल खेती के लिए,

*चकिया विकास खंड के 20 गांव हुए हर्बल खेती* के लिए चयनित 


 


  चंदौली 11जून लोगों की बढ़ेगी रोग प्रतिरोध क्षमता बीडीओ सरिता सिंह


चकिया, चंदौली। आयुष मंत्रालय व नेशनल मेडिसीनल प्लांट बीएसयू आयुर्वेद की ओर से स्थानीय विकास खंड के 20 ग्राम पंचायत को हर्बल खेती के लिए चयनित किया गया है। हर्बल खेती के माध्यम से लोगों के रोग प्रतिरोधक क्षमता व किसानों की आय बढ़ाने की योजना बनाई गई है। 


 


इसके तहत *स्थानीय विकास खंड प्रांगण में लघु गोष्ठि को आयोजन कर गिलोय का वितरण समन्वयक चंदौली आयुष पाठक व ब्लाक समन्वयक रितेश पांडेय द्वारा सभी कर्मचारियों को गिलोय का पौधा वितरित किया गया*


। इस दौरान *बीडीओ सरिता सिंह ने कहा कि* इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता लोगों में बढ़ती है। कोशिश करें कि हर लोग अपने घरों में इसे लगाए। 


इस दौरान *जिला क्वार्डिनेटर बीएचयू गिलोय मिशन ने कहा कि* इस कोरोना काल में महामारी का कोई टीका न ही दवा तैयार हो पाया है। इस स्थिति में बीएचयू आयुर्वेद संस्था ने सरकार के सहयोग से यह निर्णय लिया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में गिलोय का पौधा लगाकर लोगों का रोग प्रतिरोध क्षमता बढाया जाय। जिससे रोग स्वतः खत्म हो जाय। संस्थान द्वारा निशुल्क गिलोय का पौधा ग्रामीणों का चयन करके वितरित किया जायेगा। जिससे हर्बल खेती को बढ़ावा मिल सकेगा।


                     चन्द्रशेखर सिंह


                       सा, सम्पदाक


                      9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

मुंबई मे पुलिसकर्मियों की कविताओं तरल का लोकार्पण,

*पुलिसकर्मियों की कविताओं के संकलन 'चट्टानों के बीच तरल' का मुंबई में लोकापर्ण* *अभिनेता रज़ा मुराद, अखिलेन्द्र मिश्रा व राजेंद्र गुप...