काशी में कोई नहीं है मिला कोरोना मरीज वाराणसी,

: काशी वालो को आज बहुत खुश खबरी कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला


 जिले में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में रविवार को ब्रेक लगा। रविवार को प्राप्त हुए जांच रिपोर्ट में एक भी केस पॉजिटिव नही आया। अच्छी खबर यह रही कि 23 मरीज स्वस्थ्य हो गए। रविवार को बीएचयू लैब से 218 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। सभी परिणाम नेगेटिव आये हैं। इसके अलावा ईइसआईसी अस्पताल में भर्ती 12 एवं पंडित दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 11 कुल 23 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने के कारण उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज हुए मरीजों में 2 पुलिस कर्मी एवं अन्य 21 परसड़ा, रतनपुर, शूलटंकेश्वर,भटौनी, विक्रमपुर, लोकापुर, यमुना नगर कॉलोनी, दीनदयालपुर, गुलाबबाग, बलुआ रोड, गौरा, करधना एवं बड़ी पियरी हॉटस्पॉट से संबंधित हैं। इस प्रकार जनपद में कुल मरीजों की संख्या 270 है। 204 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 59 है।


 


कुल 140 हॉटस्पॉट हैं। 73 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 67 है, जिसमे से 29 ऑरेंज जोन में है, 38 रेड जोन में हैं। आज कुल 176 सैंपल लिए गए। इसमे शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत निजी चिकित्सालय में भर्ती मरीजो के लिए गए 60 सैंपल एवं अस्थायी जेल में लिए गए 46 सैंपल भी शामिल हैं। अब तक कुल 7961 सैंपल लिए जा चुके हैं। 7399 सैंपल का परिणाम प्राप्त ही चुका है। आज लिए गए सैंपल को छोड़ते हुए 386 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है।


श्री हरि टाइम्स सह संपादक


अजय कुमार उपाध्याय


वाराणसी 9473975821


No comments:

Post a Comment

Featured Post

मुंबई मे पुलिसकर्मियों की कविताओं तरल का लोकार्पण,

*पुलिसकर्मियों की कविताओं के संकलन 'चट्टानों के बीच तरल' का मुंबई में लोकापर्ण* *अभिनेता रज़ा मुराद, अखिलेन्द्र मिश्रा व राजेंद्र गुप...