केंद्रीय रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार,

*केंद्रीय रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद साउथ ब्लॉक स्थित रक्षा मंत्रालय में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल रायसीना हिल परिसर में ही रक्षामंत्री, सीडीएस, सेना और नौसेना अध्यक्षों के कार्यालय हैं। इसलिए पूरे साउथ ब्लॉक को सेनेटाइज किये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रक्षा सचिव के सम्पर्क में आने वाले 30 अधिकारियों को घरेलू एकांतवास (होम क्वारेंटाइन) में भेज दिया गया है।* 


4जूनरक्षा सचिव का कार्यालय देश के शीर्ष रक्षा प्रतिष्ठानों वाले साउथ ब्लॉक की पहली मंजिल पर है। इसी मंजिल पर कुछ ही दूरी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यालय है। इसके अलावा साउथ ब्लॉक में ही सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के कार्यालय एक ही मंजिल पर कुछ दूरी पर हैं। सैन्य बलों के पहले प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का कार्यालय भी बेसमेंट में है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया पास ही स्थित वायुसेना भवन में बैठते हैं।


                        चन्द्रशेखर सिंह


                          सा, सम्पदाक


                        9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

विजयादशमी पर्व पर लोटे वाले हनुमान मंदिर मे क्षत्रिय समाज,

सेवा में श्रीमान संपादक  प्रकाशनार्थ  भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वाध...