ख़बर वाराणसी से

वाराणसी में पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर तड़तड़ाई गोलियां, मौके से भागे लोग


 


वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर स्थित भदवर गांव के सामने एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार की रात नौ बजे गोली चलने से हड़कंप मच गया।...


 


वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर स्थित भदवर गांव के सामने एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार की रात नौ बजे गोली चलने से हड़कंप मच गया। जो जैसे था वैसे वहां से भागने लगा। एक सप्ताह पहले भी फायरिंग करने वालों ने रेस्टोरेंट में घुसकर मारपीट की थी। पुलिस पिकेट से महज कुछ दूरी पर रेस्टोरेंट है।


 


पहुंची पुलिस आपसी विवाद मानकर जांच कर रही है।


 


रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि 12 जून को प्रवीण मिश्रा कई साथियों के साथ आया था और मारपीट की थी। संचालक ने प्रवीण मिश्रा सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपितों का शांतिभंग में चालान कर छोड़ दिया था। आरोप है पुलिस से शिकायत के दौरान प्रवीण मिश्रा ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। रात में कार से प्रवीण मिश्रा के साथ कुछ लोग रेस्टोरेंट पंहुचे और संचालकर शुभम व रजत ढूंढऩे लगे। दोनों के नहीं मिलने पर उन्होंने फायङ्क्षरग शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किया है।


 


पुलिस के गिरफ्त से बाहर हत्या में शामिल दो आरोपित


 


भेलूपुर थाना क्षेत्र के जलकल परिसर में सब्जी विक्रेता रमेश सोनकर की गला काटकर हुई हत्या के दो आरोपितों ऋषि यादव व दीपू सोनकर तीसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर रहे। मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर गुरुवार को ही जेल भेज दिया था। पुलिस शुक्रवार को नामजद दो अन्य आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही।


 


बुधवार रात में जलकल परिसर में रमेश की उस समय गला काटकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने साथियों के साथ पार्टी कर रहा था। इस संबंध में किरहिया के एक आरोपित राधे यादव को पुलिस ने घटना के दिन ही उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, पुलिस ने दूसरे आरोपित किरहिया निवासी ऋषि यादव व तीसरे आरोपित दीपू सोनकर के भवनिया पोखरी के पास स्थित आवास पर दबिश दी लेकिन वह खाली हाथ लौट गई। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द ही हो जाएगी। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम बनाई गई है।


                       चन्द्रशेखर सिंह


                          सा, सम्पदाक


                       9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

विजयादशमी पर्व पर लोटे वाले हनुमान मंदिर मे क्षत्रिय समाज,

सेवा में श्रीमान संपादक  प्रकाशनार्थ  भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वाध...