कोरोना के रोजाना परिणाम गम्भीर वाराणसी,

*जिले में आज 4 नये कोरोना मरीज मिले*


*पॉजिटिव आये केसों में एक युगल(पति-पत्नी), एक अधिवक्ता एवं एक ग़ाज़ियाबाद से वापस आयी गृहणी है*


*कृष्णा नगर कॉलोनी थाना मडुआडीह नया हॉटस्पॉट बनेगा*


*गायत्री नगर कॉलोनी एवं तुलसी कुआँ हॉटस्पॉट आज ग्रीन जोन में आ गए*


*कुल 61 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन आ चुके है* 


  वाराणसी 10जून आज बुधवार को बीएचयू लैब से 229 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। जनपद में 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पॉजिटिव आये केसों में एक युगल(पति-पत्नी), एक अधिवक्ता एवं एक ग़ाज़ियाबाद से वापस आयी गृहणी है।


           37 वर्षीय पहला मरीज कृष्णा नगर कॉलोनी थाना मडुआडीह का रहने वाला है।महिंद्रा फाइनेंस में प्राइवेट जॉब करता है। बुखार आने पर इसके द्वारा जांच कराई गयी थी। 34 वर्षीय दूसरी मरीज उपरोक्त मरीज की पत्नी है। 48 वर्षीय तीसरी मरीज भवानीपुर शिवपुर की रहने वाली एक गृहणी है। यह कुछ ही दिन पहले अपनी कार से ग़ज़िआबाद से वापस वाराणसी आयी थी। लक्षण महसूस होने पर इसके द्वारा स्वयं अपनी जांच कराई गई। 50 वर्षीय 4th मरीज अवधगर्वी सोनारपुरा थाना भेलूपुर का रहनेवाला है। पेशे से दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता है। वर्तमान में यह मरीज बी एच यू हॉस्पीटल में भर्ती है।


     बीएचयू अस्पताल में भर्ती 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के फ़ॉलो अप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने के कारण उन्हें स्वथ्य घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किये गए मरीजों का संबंध गाडर, छितमपुर एवं देवराई हॉटस्पॉट से है। इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 246 हो गयी है। 152 मरीज स्वथ्य हो चुके है । एक्टिव मरीजों की संख्या 89 है। कृष्णा नगर कॉलोनी थाना मडुआडीह नया हॉटस्पॉट बनेगा। इस प्रकार हॉटस्पॉट की संख्या 125 हो गयी है। गायत्री नगर कॉलोनी एवं तुलसी कुआँ हॉटस्पॉट आज ग्रीन जोन में आ गए। कुल 61 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन आ चुके है। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 64 है। 64 एक्टिव हॉटस्पॉट में से 22 ऑरेंज जोन में एवं 42 रेड जोन में हैं। जनपद में आज 148 सैंपल कलेक्ट किये गए। अब तक कुल 7213 सैंपल कलेक्ट किये जा चुके है। 6702 का परिणाम प्राप्त हो चुका है। 511 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है। प्राप्त परिणामों में 246 पॉजिटिव और 6456 नेगेटिव हैं।


                       चन्द्रशेखर सिंह


                          सा, सम्पदाक


                        9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

मुंबई मे पुलिसकर्मियों की कविताओं तरल का लोकार्पण,

*पुलिसकर्मियों की कविताओं के संकलन 'चट्टानों के बीच तरल' का मुंबई में लोकापर्ण* *अभिनेता रज़ा मुराद, अखिलेन्द्र मिश्रा व राजेंद्र गुप...