लाॅकडाउन खुलने का मतलब है नहीं कि कोरोना चला गया,

*लॉकडाउन खुलने का अर्थ कोरोना चला गया नहीं है, सतर्क रहे : डा0 नीलकंठ तिवारी*


*पर्यटन मंत्री ने समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वर्चुअल जन संवाद किया तथा सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान उनके अद्दभुत जन सहायक कार्यों हेतु उन्हें धन्यवाद दिया*


*शहर दक्षिणी विधानसभा में लॉकडाउन के दौरान करीब 50 हजार मोदी राशन किट बांटा गया, इसके अलावा विधानसभा में 12 कम्युनिटी किचन संचालित किये गए, जहाँ प्रतिदिन करीब 1000 लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था की गई* 


*दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 7 प्राथमिक विद्यालयों को 2-2 करोड़ की लागत से आधुनिक किये जाने की योजना है-डॉ0 नीलकंठ तिवारी*


*नव दुर्गा, नवगौरी, अष्टविनायक, अष्ठभैरव, द्वादश ज्योतिर्लिंग को जोड़ने वाले पावन पथ का भी कार्य जल्द ही प्रारंभ होने जा रहा हैं-धर्मार्थ मंत्री*


  वाराणसी11जून उत्तर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन व् धर्मार्थ मंत्री एवं वाराणसी शहर दक्षिणी से विधायक डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वर्चुअल जन संवाद किया तथा सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान उनके अद्दभुत जन सहायक कार्यों हेतु उन्हें धन्यवाद दिया। डॉ0 तिवारी ने जनसंवाद के दौरान केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्ववारा लॉकडाउन के दौरान लागु किये योजनाओं का जिक्र करते हुए हर एक युवा कार्यकर्त्ता की पीठ थपथाई, जिसने बिना किसी डर और भय के, पूरी सतर्कता बरतते हुए, लॉकडाउन के दौरान गरीब व असहाय लोगों की सहायता की। डॉ0 तिवारी ने बताया की शहर दक्षिणी विधानसभा में लॉकडाउन के दौरान करीब 50000 राशन किट, जिसे मोदी किट नाम दिया गया, बांटा गया I इसके अलावा स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा पुरे विधानसभा में 12 कम्युनिटी किचन संचालित किये गए, जहाँ प्रतिदिन करीब 1000 लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था की गई l डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने शहर दक्षिणी में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया की करीब 7 प्राथमिक विद्यालयों को, प्रत्येक 2-2 करोड़ की लागत से आधुनिक किये जाने की योजना है, साथ ही साथ नव दुर्गा, नवगौरी, अष्टविनायक, अष्ठभैरव, द्वादश ज्योतिर्लिंग को जोड़ने वाले पावन पथ का भी कार्य जल्द ही प्रारंभ होने जा रहा है। वर्तमान में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए डॉ0 तिवारी ने समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की विधानसभा क्षेत्र में योगी सरकार में जितने कार्य हुए उतने कार्य आज से पहले कभी नही हुए। उन सभी कार्यों का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया पर अवश्य करें I उन्होंने में नरसिंह मठ के पुनर्निर्माण व अन्य प्रमुख मठों के जीर्णोद्धार होने की बात भी कही। अंत में सभी कार्यकर्ताओं को इस बात से सचेत भी किया की लॉकडाउन खुलने का अर्थ कोरोना चला गया नहीं है। सभी से अधिक से अधिक घरों में रहने का तथा सोशल डिसटेनसिंग का भरपूर पालन करने का अनुरोध किया। उक्त वर्चुअल संवाद में वाराणसी महानगर उपाध्यक्ष व शहर दक्षिणी विधानसभा प्रभारी डॉ0 आलोक श्रीवास्तव, महानगर मंत्री डॉ0 हरी केशरी, महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ मिश्रा समेत समस्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।


                      चन्द्रशेखर सिंह


                          सा, सम्पदाक


                        9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

मुंबई मे पुलिसकर्मियों की कविताओं तरल का लोकार्पण,

*पुलिसकर्मियों की कविताओं के संकलन 'चट्टानों के बीच तरल' का मुंबई में लोकापर्ण* *अभिनेता रज़ा मुराद, अखिलेन्द्र मिश्रा व राजेंद्र गुप...