मीटर रीडिंग में लापरवाही वालीं कम्पनी की समाप्ति,

*मीटर रीडिंग में लापरवाही करने वाली दो कम्पनियों को सेवा समाप्ति की मिली नोटिस*


 


 


वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक के बालाजी ने आज विद्युत बिलों में लगातार गड़बड़ी मिलने तथा कई जिलों ने समुचित मीटर रीडिंग न होने के कारण सांई व बीसीआईटीएस नामक दो कम्पनियों को सेवा समाप्ति की नोटिस जारी किया है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि दोनों कंपनियों के खिलाफ काफी दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थी। साईं कम्पनी डिस्कॉम मुख्यालय से जुड़े समूचे परिक्षेत्र का काम देखती है, जबकि बीसीआईटीएस आजमगढ़, मऊ , बस्ती के अलावा गोरखपुर जनपद का कार्य संभालती है। उन्होंने बताया कि मानसून सक्रिय होने के साथ वाराणसी के उप केंद्रों से जुड़े विद्युत अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किये गए हैं। आदेश में कहा गया है कि वर्षा काल के दौरान जनपद में विद्युत आपूर्ति पर कोई असर न पड़े। उन्होंने पन्नालाल पार्क, मच्छोदरी और संकुलधारा विद्युत उपकेंद्र का तत्काल दौरा कर समुचित जल निकासी का प्लान बनाने को कहा है। वर्षा काल के दौरान इन उप केंद्रों पर पानी भरने के कारण पूर्व के वर्षों में काफी फजीहत होती रही है। इस बार ऐसा ना हो इसके लिए समुचित इंतजाम करने को कहा गया है।


                     चन्द्रशेखर सिंह


                       सा, सम्पदाक


                      9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

विजयादशमी पर्व पर लोटे वाले हनुमान मंदिर मे क्षत्रिय समाज,

सेवा में श्रीमान संपादक  प्रकाशनार्थ  भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वाध...