मुम्बई सहित राज्य में तेज हवा और बरिश ,

*मुंबई सहित राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हो रही है। इससे पुणे में एक घर के गिरने तथा घर का टीन शेड का पतरा उड़ जाने से दो लोगों की मौत हो गई है,* जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। निसर्ग तूफान की वजह से चल रही तेज हवा से सूबे में सैकड़ों पेड़ गिर गए हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।


मुंबई के वालकेश्वर इलाके में इमारत पर लगाए गए पतरा शेड अचानक उड़ जाने से तीन लोग जख्मी हुए हैं। वहीं मुंबई में सैकडों पेड़ गिर गए हैं। विधानभवन परिसर में चार पेड़ गिरे हैं। इसी तरह ब्रेबोर्न स्टेडियम के पास दो पेड़ अचानक वाहनों पर गिर गए, जिस कारण एक टैक्सी व एक निजी वाहन चकनाचूर हो गया। पश्चिमी राजमार्ग पर पेड़ गिरने से पूरा हाईवे जाम हो गया है। मुंबई नगर निगम के कर्मचारी तथा फायर ब्रिगेड के जवान इन गिरे पेड़ों को हटाने का प्रयास कर रहे हैं। 


गुरुवार सुबह से ही मुंबई के कोलाबा, अंधेरी, ठाणे, कांदिवली, कल्याण, मीरा रोड, पालघर आदि इलाकों में तेज बारिश हो रही है। कोलाबा मौसम विभाग के अनुसार मुंबई शहर में 24.8 व मुंबई उपनगर में 50 मिमी. बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने छह जून तक बारिश की चेतावनी दी है और हाई अलर्ट जारी किया है।


                        चन्द्रशेखर सिंह


                           सा, सम्पदाक


                        9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

विजयादशमी पर्व पर लोटे वाले हनुमान मंदिर मे क्षत्रिय समाज,

सेवा में श्रीमान संपादक  प्रकाशनार्थ  भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वाध...