परिवहन कार्यालय पर जुटे बस मालिक वा ट्रांसपोटर ,

*संभागीय परिवहन कार्यालय पर जुटे बस मलिक व ट्रांसपोटर, हाथो में वाहन प्रपत्र व चाभी लेकर सरेंडर के लिए अड़े*


 


*कोरोना संक्रमण महामारी के मद्देनजर परिवहन टैक्स संशोधन व विशेष पैकेज की माँग*


        वाराणसी18जून कोरोना संक्रमण महामारी के कारण पूर्ण रूप से बसों के संचालन रुक जाने व टैक्स वगैरह में विभागीय राहत ना मिलने से आक्रोशित बस मालिक एवं ट्रांसपोर्टर आज मध्यान्ह 12:00 बजे संभागीय परिवहन कार्यालय, हरहुआ पहुंचकर अपने पंजीकरण, परमिट व अन्य सभी प्रपत्र का समर्पण करने की मांग की।


        बस मालिक पूरे 1 वर्ष का समस्त परिवहन शुल्क टैक्स माफ करने एवं विशेष पैकेज की मांग को लेकर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर संभागीय परिवहन अधिकारी से मिलकर अपना मांग पत्र सौंपा। इस दौरान हुई वार्ता में अधिकारियों ने आगामी 25 जून तक शासन से निर्देश मिलने पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।


          इससे पूर्व हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान कोरोना संक्रमण महामारी के दौरान बसों का संचालन एवं अन्य सभी सड़क पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूर्ण रूप से बंद है। जबकि परिवहन विभाग द्वारा समस्त टैक्स वगैरह जमा करने का दबाव लगातार बना हुआ है। जहां एक और पहले ही बैंकों से ऋण लेकर बसों का संचालन कर रहे बस मालिक घोर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, ऐसे में परिवहन विभाग द्वारा टैक्स की मांग करना घोर अमानवीय है।


      लोगों ने शासन से 1 वर्ष तक समस्त टैक्सों को समाप्त करने तथा विशेष पैकेज दिए जाने की मांग की।


        जिसमें मुख्य रुप से सर्वश्री सुनील सिंह, राकेश सिंह , धर्मेश श्रीवास्तव ,पिंटू श्रीवास्तव, प्रकाश जायसवाल डब्बू सिंह छब्बू सिंह तमाम वाहन स्वामी मौजूद थे 


                       चन्द्रशेखर सिंह


                      सा, सम्पदाक


                      9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

विजयादशमी पर्व पर लोटे वाले हनुमान मंदिर मे क्षत्रिय समाज,

सेवा में श्रीमान संपादक  प्रकाशनार्थ  भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वाध...