उप मुख्यमंत्री श्री डॉ दिनेश शर्मा जी ने व्यापारियों को संम्बोधित किया,

*उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने देश के विभिन्न राज्यों के व्यापारी प्रतिनिधियों एवं उद्यमियों को संबोधित किया* 


 


लखनऊ4जून उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए हर प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी: व्यापारी राष्ट्र सेवा का पर्याय कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स तैयार कर रहा है Bharat E market के नाम से भारतीयपोर्टल


बृहस्पतिवार, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधियों एवं उद्यमियों को संबोधित किया


कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के बैनर तले बृहस्पतिवार को "नेशनल ट्रेडर्स वेबीनार" का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात ,आंध्र प्रदेश ,उत्तराखंड, उड़ीसा ,कर्नाटक, छत्तीसगढ़ ,गोवा, चंडीगढ़, दिल्ली तमिलनाडु, कर्नाटक पंजाब ,जम्मू, आसाम सहित कई राज्यों के व्यापारी एवं उद्यमी शामिल हुए


उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने देशभर के व्यापारियों एवं उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा जो भी उद्यमी उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाना चाहते हैं उनका स्वागत है उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी उपमुख्यमंत्री ने देश के व्यापारियों को राष्ट्र सेवा का पर्याय बताते हुए कहा जब भी देश पर संकट आता है व्यापारी संकटमोचक की भूमिका में आगे आता है


 "नेशनल ट्रेडर्स वेबिनार" में कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने उपमुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि संगठन विश्व का सबसे बड़ा e-portal बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए Bharat E Market के नाम से भारतीय पोर्टल तैयार कर रहा है जिसमें भारतीय व्यापारी ही उसका अंग होंगे 


वेबिनार में उप मुख्यमंत्री के समक्ष पोर्टल का प्रस्तुतिकरण भी किया गया


कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपने स्वागत वक्तव्य में उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए समय-समय पर उत्तर प्रदेश एवं देश के व्यापारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया  


                         चन्द्रशेखर सिंह


                            सा, सम्पदाक


                        9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

विजयादशमी पर्व पर लोटे वाले हनुमान मंदिर मे क्षत्रिय समाज,

सेवा में श्रीमान संपादक  प्रकाशनार्थ  भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वाध...