बदमाश हनुमान पांडे पुलिस द्वारा मार गिराया गया पुलिस का गुड वर्क,

*बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी बदमाश हनुमान पांडे पुलिस मुठभेड़ में ढेर*


 


लखनऊ, 09 अगस्त राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में रविवार को यूपी एसटीएफ की टीम ने भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड के एक आरोपी एक लाख के इनामी बदमाश हनुमान पांडे उर्फ राकेश पांडेय को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस के अनुसार एक इनामी रहे हनुमान पांडेय से यूपी एसटीएफ की लखनऊ के सरोजनीनगर में मुठभेड़ हुई। यह बदमाश मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी का करीबी था। पुलिस ने बताया कि मऊ जनपद के कोपागंज का रहने वाला राकेश पांडे कई सनसनीखेज वारदातों में शामिल था।


बताया जाता है कि मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के बाद हनुमान पांडेय मुख्तार अंसारी के गैंग का बड़ा शूटर बन गया था. हनुमान पांडेय बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के गैंग डी-5 का सबसे सक्रिय सदस्य था। वह मुख्तार के साथ मऊ में ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह समेत 2 लोगों की हत्या के मामले में भी आरोपी था।


                          चन्द्रशेखर सिंह


                           सा, सम्पदाक


                        9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

विजयादशमी पर्व पर लोटे वाले हनुमान मंदिर मे क्षत्रिय समाज,

सेवा में श्रीमान संपादक  प्रकाशनार्थ  भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वाध...