बरेली सेंट्रल जेल जिला कारागार 56 कैदी कोविड 19 पाॅसिटिव,

*बरेली सेंट्रल जेल और जिला कारागार के अब तक 56 कैदी कोविड-19 पॉजिटिव*


 


बरेली,10 अगस्त उ प्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से बरेली सेंट्रल जेल और जिला जेल भी अछूता न रहा। यहां पर 56 कैदी कोरोना पॉजिटिव  मिले हैं। इसके अलावा रविवार देर रात सेना के जवानों और स्वास्थ्य कर्मियों समेत 198 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में सक्रिय संक्रमित 3773 हैं, जबकि 1108 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से 98 लोगों की मौत हो चुकी है।  जिला सर्विलांस अधिकारी, एसीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि सेंट्रल जेल के 51 कैदियों और जिला जेल के पांच कैदियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है।


सेंट्रल जेल में तीन दिन पूर्व कैदी की कोरोना से मौत के बाद रविवार को जांच कराई गई थी। वहीं जिला जेल में संक्रमित पाए जाने के चलते वहां भी जांच हुई थी। डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि एसपी देहात के कायार्लय में तैनात दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा खुफिया विभाग में भी एक कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा पुलिस लाइन में एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


डॉ अशोक ने बताया कि दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु के बाद शव परिजनों को दिए गए थे लेकिन परिजनों ने शिकायत की कि शव बदले हुए है। एक शव तो शमशान में पहुंच गया था। शिकायत होने पर तत्काल शवों को बदल वाया गया बरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि यह अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों के घोर लापरवाही है। शव देने से पहले स्वजनों को चेहरा दिखाना चाहिए। बॉडी बैक पर लगा लगी स्लिप से तस्दीक कराने के बाद ही शव दिया जाना चाहिए। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन से जवाब तलब किया जाएगा।


                        चन्द्रशेखर सिंह


                        सा, सम्पदाक


                      9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

विजयादशमी पर्व पर लोटे वाले हनुमान मंदिर मे क्षत्रिय समाज,

सेवा में श्रीमान संपादक  प्रकाशनार्थ  भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वाध...