झांसी में रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय का पीएम ने किया उद्घाटन,

*झांसी में रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्‍वविद्यालय का पीएम ने किया उद्घाटन*


 


नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये झांसी में रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्‍वविद्यालय और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास से तथा सांसद व विधायकगणों ने भी अपने-अपने क्षेत्र से कार्यक्रम में भागीदारी की।


 


नई दिल्ली में पीएम आवास से ही बटन दबाकर झांसी को राष्ट्रीय महत्व की इस संस्था की प्रधानमंत्री ने सौगात दी। इस दौरान वर्चुअल सभा को पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सम्बोधित किया।इस कार्यक्रम में देशभर के 50 हजार लोग ऑनलाइन शामिल थे। झांसी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के लोकार्पण को लेकर कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन लम्बे समय से प्रयास कर रहा था। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 15 फरवरी, 2019 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी आए तब लोकार्पण की सूची में कृषि विश्वविद्यालय का नाम शामिल किया गया, लेकिन बिल्डिंग का कुछ काम अधूरा होने की वजह से नाम हटा दिया गया। इसके बाद 24 अप्रैल, 2020 को पीएम मोदी के झांसी आगमन का कार्यक्रम तय हुआ। वह पंचायती राज दिवस के भव्य आयोजन में शामिल होने आ रहे थे। इस दौरान भी पीएमओ ने कृषि विश्वविद्यालय के लोकार्पण पर सहमति जता दी। दिल्ली से एक टीम ने झांसी आकर कार्यक्रम स्थल का चयन तक कर लिया, लेकिन कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन की घोषणा हो गई और कार्यक्रम टल गया।


                       चन्द्रशेखर सिंह


                         सा, सम्पदाक


                        9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

मुंबई मे पुलिसकर्मियों की कविताओं तरल का लोकार्पण,

*पुलिसकर्मियों की कविताओं के संकलन 'चट्टानों के बीच तरल' का मुंबई में लोकापर्ण* *अभिनेता रज़ा मुराद, अखिलेन्द्र मिश्रा व राजेंद्र गुप...