लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी ने जनता से किया अपील कोविड 19 को लेकर,

*जिलाधिकारी ने की अपील, कोविड -19 के बढ़ते प्रसार के चलते बरतें सतर्कता*


जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में जनपद लखीमपुर खीरी में कोविड-19 का प्रसार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है,जो हम सभी की चिंता और अधिक बढ़ाता है। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत और अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने दें।आवश्यकता पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकले। सभी लोग अनिवार्य रूप से फेस मॉस्क का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का शत प्रतिशत अनुपालन अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करें। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा इम्यूनिटी (प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें। खांसी,जुखाम, तीव्र ज्वर एवं श्वास लेने में तकलीफ होने पर तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर अवश्य संपर्क करें। किसी भी संशय की स्थिति में एकीकृत कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के नंबरों का संपर्क करें। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई संक्रमित व्यक्ति पाया गया हो और जाने अनजाने में आप संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में हो तो तत्काल अपने नजदीकी कोविड टेस्टिंग सेंटर में अपना टेस्ट अवश्य कराएं।


                       चन्द्रशेखर सिंह


                         सा, सम्पदाक


                       9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

विजयादशमी पर्व पर लोटे वाले हनुमान मंदिर मे क्षत्रिय समाज,

सेवा में श्रीमान संपादक  प्रकाशनार्थ  भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वाध...