मुलायम सिंह की तबीयत स्थिर, अस्पताल पहुंच कर जान हाल अखिलेश और शिवपाल,

*मुलायम सिंह यादव की तबीयत स्थिर, अस्पताल पहुंच कर अखिलेश और शिवपाल ने जाना हाल*


लखनऊ, 08अगस्त यूपी की राजधानी लखनऊ के मेदान्ता अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हुई जांच के बाद उनकी हालत स्थिल है। अब मुलायम सिंह के पेट में दर्द कम हुआ है। इस बीच शनिवार को मुलायम सिंह को देखने उनके बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा वरिष्ठ नेता भाई शिवपाल यादव समेत परिवार के सदस्य पहुंचे। गुरुवार को नेता जी के पेट में दर्द और पेशाब सम्बन्धी दिक्कत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


शहीद पथ स्थित मेदान्ता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की तबीयत स्थिर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका  इलाज चल रहा है। फिलहाल नेता जी को अभी 2 से 3 दिन अस्पताल में रखा जाएगा।


                       चन्द्रशेखर सिंह


                          सा, सम्पदाक


                        9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

विजयादशमी पर्व पर लोटे वाले हनुमान मंदिर मे क्षत्रिय समाज,

सेवा में श्रीमान संपादक  प्रकाशनार्थ  भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वाध...