विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उप्र, 18 अगस्त को विरोध प्रदर्शन,

*विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र*


*पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में 18 अगस्त को बिजली कर्मचारियों का प्रान्तव्यापी विरोध प्रदर्शन : निजीकरण का फैसला वापस न हुआ तो आन्दोलन होगा :*


10अगस्त विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के आह्वान पर आज बिजली कर्मचारियों , जूनियर इंजीनियरों व् अभियंताओं ने प्रदेश भर में सभाएं कर चेतावनी दी कि  बिजली के निजीकरण के विरोध में आगामी 18 अगस्त को प्रान्तव्यापी विरोध प्रदर्शन व सभायें की जाएंगी । संघर्ष समिति की सभाये आज प्रदेश के समस्त जनपदों और परियोजनाओं में की गई | आज  हुई सभाओं  में प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया और चेतावनी दी गयी कि यदि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का प्रस्ताव वापस न लिया गया तो प्रदेश के तमाम बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर व अभियन्ता प्रान्तव्यापी आन्दोलन प्रारम्भ करने हेतु बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रबन्धन व सरकार की होगी।


विद्युत् कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति , उप्र के केंद्रीय पदाधिकारियों  शैलेन्द्र दुबे, वी पी सिंह ,प्रभात सिंह, जी वी पटेल, जय प्रकाश, गिरीश पांडेय, सदरुद्दीन राना, सुहेल आबिद, राजेन्द्र घिल्डियाल, विनय शुक्ल, डी के मिश्र, महेंद्र राय, सुनील प्रकाश पाल, वी सी उपाध्याय, शशिकांत श्रीवास्तव, वी के सिंह कलहंस, परशुराम, विपिन वर्मा, मोहम्मद इलियास, भगवान मिश्र, पूसे लाल, शम्भू रत्न दीक्षित,ए के श्रीवास्तव, , पी एन तिवारी, पी एस बाजपेई ने बताया कि  बिजली कर्मचारियों व अभियन्ताओं की राष्ट्रीय समन्वय समिति नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ़ इलेक्ट्रिसिटी इम्पलॉईस एन्ड इंजीनियर्स ने निर्णय लिया है कि केन्द्र व राज्य सरकारों की ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण की नीति के विरोध में 18 अगस्त को देश के तमाम बिजली कर्मचारी देश भर में विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। इसी निर्णय के अनुसार देश के 15 लाख बिजली कर्मियों के साथ उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मी भी 18 अगस्त को प्रांत भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे | 


बिजली कर्मचारियों व् अभियंताओं  की मुख्य मांग इलेक्ट्रीसिटी(अमेण्डमेंट) बिल 2020 वापस लेना, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के  निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेना तथा  केन्द्र शासित प्रदेशों एवं उड़ीसा के बिजली निजीकरण की प्रक्रिया निरस्त करना  है।


चन्द्रशेखर सिंह


सा, सम्पदाक


9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

विजयादशमी पर्व पर लोटे वाले हनुमान मंदिर मे क्षत्रिय समाज,

सेवा में श्रीमान संपादक  प्रकाशनार्थ  भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वाध...