उत्तर प्रदेश के गृह सचिव अपर मुख्य सचिव का बयान,

*कोरोना वायरस के सम्बंध में उत्तरप्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश अवस्थी व अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का बयान*


प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 18,380 हो गई है। जिनमें लगभग 15,46,000 मकान चिन्हित हैं, लगभग 89 लाख लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में पॉजिटिव मामलों की संख्या 45,275 है- अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी


आज कुशीनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा रहा है। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट यूपी सरकार द्वारा शुरू किया गया था, अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसे टेकऑवर कर लिया है- अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी


विगत 24 घंटों में कोरोना के 6777 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव मामलों की कुल संख्या 61,625 है। जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 2,00,738 हो गई है- अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद


कल प्रदेश में 1,55,946 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 65,00,969 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है- अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद


प्रदेश में 32,094 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 1,23,802 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 91,708 का होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है- अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद


                      चन्द्रशेखर सिंह


                         सा, सम्पदाक


                        9935402252


No comments:

Post a Comment

Featured Post

मुंबई मे पुलिसकर्मियों की कविताओं तरल का लोकार्पण,

*पुलिसकर्मियों की कविताओं के संकलन 'चट्टानों के बीच तरल' का मुंबई में लोकापर्ण* *अभिनेता रज़ा मुराद, अखिलेन्द्र मिश्रा व राजेंद्र गुप...