गृहमंत्री श्री अमित शाह का स्वागत किया मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने,

*देश के गृहमंत्री का सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत*
 
*भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर गृह मंत्री ने माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए*


गृह मंत्री का स्वागत करते सीएम
 वाराणसी। गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री का स्वागत करते सीएम
 
वाराणसी। गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के लिए बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां पर उनका उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।
 तत्पश्चात गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा बीएचयू हेलीपैड पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा बीएचयू मुख्य द्वार पर  पहुंच के गृह मंत्री अमित शाह ने महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
  बीएचयू हेलीपैड पर गृह मंत्री का स्वागत मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, मंत्री रविंद्र जायसवाल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
अजय कुमार उपाध्याय
श्री हरि टाइम्स 
सह संपादक
वाराणसी 9473975821

No comments:

Post a Comment

Featured Post

विजयादशमी पर्व पर लोटे वाले हनुमान मंदिर मे क्षत्रिय समाज,

सेवा में श्रीमान संपादक  प्रकाशनार्थ  भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वाध...