महिला सशक्तिकरण पर आयोजित,

करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक  संस्था के तत्वावधान में २१ मार्च को सांय काल समय: ५ बजे ,
45 - शान्ति कुटी, लक्ष्मणपुरी 
फैज़ाबाद रोड, विपरीत भूतनाथ लखनऊ में कार्यक्रम रखा गया। इसमें मुख्य अतिथि  श्री दिनेश चंद्र अवस्थी जी, नार्वे से आए प्रवासी साहित्यकार श्री सुरेश चंद्र (शरद शुल्क आलोक) जी, लखनऊ विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष (H.O.D) श्री योगेन्द्र सिंह जी, वरिष्ठ साहित्यकार श्री महेंद्र भीष्म जी, वरिष्ठ साहित्यकार अलका प्रमोद जी, संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष: आर्यावर्ती सरोज "आर्या" एवं सभी सम्मानित अतिथि गण मंच पर उपस्थित रहें। मां सरस्वती को दीप माला अर्पित कर, कवयित्री शोभा त्रिपाठी द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात् पांच महिला शक्ति को सम्मानित किया गया । साहित्य के क्षेत्र में ,डॉ. निर्मला सिंह ,कला के क्षेत्र में पेंटिंग हेतु  शीला शर्मा, बॉबी रोमानी को मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को शिक्षा एवं मानसिक विकास हेतु का उत्कृष्ट कार्य के लिए, रत्ना शुक्ला को समाज सेवा में संलग्न गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा एवं महिला उत्थान हेतु कार्य के लिए, कैंसर मुक्त ,के लिए विशेष और महत्वपूर्ण कार्य हेतु नीलू त्रिवेदी को महिला शक्ति हेतु सम्मानित किया गया।  मंच का संचालन राजस्थान (भिलवाड़ा) नीरंज एवं लखनऊ की ममता पंकज ने शानदार तरीक़े से किया।  इसके पश्चात् कार्यक्रम में सम्मिलित सभी साहित्यकारों,कवि ,कवयित्रियों एवं अन्यान्य क्षेत्र में कार्यरत सभागार में उपस्थित सभी को माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया ।कवि कवयित्रियों ने अपने काव्य पाठ से कार्यक्रम को मनोरम एवं सफल बनाया। अर्चना प्रकाश , सीमा गुप्ता, सीमा मधुरिमा, अलका स्थाना,शोमा त्रिपाठी,रूपा पाण्डेय"सतरूपा" ,नीलम राकेश, डॉ. रेणू द्विवेदी, संध्या त्रिपाठी पूजा खत्री,ऋतुजा सिंह बघेल, सरोज बाला सोनी,शरद मिश्र "सिन्धु" सुभाष चन्द्र "रसिया",  अनुप मिश्र"अपूर्व" पंडित बेअदब लखनवी,"महेश चंद्र गुप्त, धर्मवीर सोलंकी, मनमोहन बाराकोटी, शशिभूषण संज्ञा पत्रकार, डॉ.योगेश गुप्त,देवेश द्विवेदी, विशाल मिश्रा, प्रशान्त त्रिपाठी, राजीव कुमार सोनी, प्रवीन कुमार तिवारी, आकांक्षा तिवारी, आदर्श तिवारी आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन में संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष आर्यावर्ती सरोज "आर्या" ने धन्यवाद ज्ञापित करके अपनी संस्था का  उद्देश्य बताते हुए कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य साहित्य के साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को, और विशेष कर उन महिलाओं को जो कि देश भर में विभिन्न क्षेत्रों में अपने अद्भुत एवं विलक्षण कार्यों में उत्कृष्टता का परिचय दे रही हैं,  बढ़ावा देना है। ऐसी पांच महिलाओं को प्रत्येक वर्ष सम्मानित किया जाता हैं। अंग वस्त्र ,श्री फल,मेमेंटो द्वारा  उन्हें सम्मानित किया जाता है।  २१ मार्च २०२१ को करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की नींव रखी गयी, और २१ मार्च को संस्थापिका का जन्म दिवस भी पड़ता है। इन्होंने अपनी माता करुणा देवी के नाम पर अपनी संस्था की स्थापना की एवं उसके तहत् प्रत्येक माह काव्य गोष्ठी एवं साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, परिचर्चा होती रहती है। इस कार्यक्रम के आयोजक "आर्या" जी के पति प्रवीन तिवारी जी रहे।
      रत्ना तिवारी की खास रिपोर्ट
       फोन --7898355529

No comments:

Post a Comment

Featured Post

मुंबई मे पुलिसकर्मियों की कविताओं तरल का लोकार्पण,

*पुलिसकर्मियों की कविताओं के संकलन 'चट्टानों के बीच तरल' का मुंबई में लोकापर्ण* *अभिनेता रज़ा मुराद, अखिलेन्द्र मिश्रा व राजेंद्र गुप...