व्यापारिक संबंध मे हुई चर्चा लखनऊ उत्तर प्रदेश,

*प्रदेश पदाधिकारी बैठक*
 
*जिसके साथ व्यापारी उसका पलड़ा भारी का संकल्प सफल :संदीप बंसल*
 लखनऊ ::*अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने आज राजधानी लखनऊ में संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश के जुझारू व्यापारी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया बंसल ने सभी पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जिसके साथ व्यापारी उसका पलड़ा भारी के संकल्प को पूरी शक्ति के साथ सफल बनाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया.*..
          *संदीप बंसल ने कहा कि पूरे प्रदेश में जो वातावरण अनिश्चय का था उसको एक तरफा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बनाने का कार्य आप सभी जुझारू व्यापारी नेताओं ने किया है आप सभी ने अपने अपने जनपदों में व्यापारियों को एकजुट करके जातिवाद के बजाय राष्ट्रहित में राष्ट्रवाद के लिए मतदान करवाया है जिससे लगभग 70 से अधिक सीटों पर व्यापारी वर्ग के सहयोग के कारण भाजपा की जीत हुई है*
    आज ऐशबाग रोड के स्काई हाई होटल में आयोजित बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर संदीप बंसल एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया..बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व में अवध प्रांत के संगठन मंत्री रहे बृज बहादुर ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों को साधुवाद देते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि बिना व्यापारियों के कोई भी राज्य और देश तरक्की नहीं कर सकता देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने का मुख्य जिम्मा व्यापारी समाज के पास ही है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया योगी मोदी जी की सरकार में व्यापारियों की समस्त समस्याओं का निराकरण होगा और उसका सम्मान बढ़ाया जाएगा

     बैठक में संगठन के चुनावों को संपन्न कराने के लिए समस्त प्रदेश पदाधिकारियों को 2 जिलों का प्रभार दिया गया तथा सभी को जिलेवार संगठन की आजीवन सदस्य की सूची सौंपी गई बैठक में तय किया गया कि 30 दिन के अंदर सभी जिलों में संगठन की नई कार्यकारिणी की सूची मुख्यालय को प्रेषित की जाएगी जहां पर सदस्यता कम रह जाएगी वहां पर प्रदेश एवं जिले नगर के पदाधिकारी मिलकर सदस्यता अभियान चलाते हुए चुनावी कार्रवाई संपन्न कराएंगे 12 जून तक उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में संगठन  की नई कार्यकारिणी तैयार की जाएगी उसके पश्चात प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।
         संगठन के राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छाबलानी ने बताया की बैठक में प्रदेश के 50 पदाधिकारी उपस्थित थे।
      *बैठक में अनुशासनहीनता करने वाली इकाइयों को भंग किए जाने का प्रस्ताव किया गया साथ ही साथ महंगाई पर नियंत्रण के लिए जीएसटी की दरों में कमी किए जाने डीजल पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाए जाने 3 सितंबर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किए जाने शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की तरह उत्तर प्रदेश के 2000000 व्यापारियों से चुनकर विधान परिषद सदस्य बनाए जाने का भी प्रस्ताव दिया गया तथा इन सभी प्रस्तावों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री तक भेजे जाने का निर्णय लिया गया.*
  बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बलिया से अरविंद गांधी, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के अध्यक्ष रायबरेली से अतुल गुप्ता, उपाध्यक्ष आकाश गौतम, मेरठ से कुलदीप गुप्ता, हाथरस से विपुल लुहाडिया,अंबेडकर नगर से संतोष 
अग्रवाल,वाराणसी से अशोक गुप्ता, प्रयागराज से रमेश केसरवानी,रूपाली अवस्थी, सचिन कुमार, बाराबंकी से अनुपम अग्रवाल, जालौन से सिद्धू शिवहरे, लखनऊ से प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष  
अनिता जायसवाल, उपाध्यक्ष नवीन भसीन,एकता अग्रवाल,अश्वन वर्मा,पतंजली यादव,अनुज गौतम,दीपेश गुप्ता सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट दिनेश कुमार श्री हरि टाइम्स ऐशबाग लखनऊ

No comments:

Post a Comment

Featured Post

मुंबई मे पुलिसकर्मियों की कविताओं तरल का लोकार्पण,

*पुलिसकर्मियों की कविताओं के संकलन 'चट्टानों के बीच तरल' का मुंबई में लोकापर्ण* *अभिनेता रज़ा मुराद, अखिलेन्द्र मिश्रा व राजेंद्र गुप...