आज के सूर्य ग्रहण पर ख़ास विचार रत्ना तिवारी,

*सूर्य ग्रहण के कारण सुन सान रही*  *सड़के* 
 *लखनऊ* 
श्री हरी टाइम्स
रत्ना तिवारी

चन्द्रमा जब सूर्य को पूर्ण रूप से आच्छादित कर लेता है तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं जैसा कि 1999 के सूर्य ग्रहण में देखा गया। इसके अन्तिम छोर (लाल रंग में) पर सौर ज्वाला अथवा विस्तृत कॉरोना तन्तु देखे जा सकते हैं।
 आंशिक सूर्य ग्रहण
वलयाकार सूर्य ग्रहण (बायें) तब दिखाई देता है जब चन्द्रमा सूर्य को पूरी तरह एक साथ नहीं आच्छादित कर पाता। (जैसा= 20 मई 2012 के सूर्य ग्रहण में देखा गया।) आंशिक सूर्य ग्रहण की स्थिति में चन्द्रमा द्वारा सूर्य का कोई एक हिस्सा आवरित किया जाता है (23 अक्टूबर 2014 का सूर्य ग्रहण)।
आवरित किया जाता है (23 अक्टूबर 2014 का सूर्य ग्रहण)।
भौतिक विज्ञान की दृष्टि से जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा आ जाता है तो चन्द्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है और चाँद पृथ्वी की। कभी-कभी चाँद, सूरज और धरती के बीच आ जाता है। फिर वह सूरज की कुछ या सारी रोशनी रोक लेता है जिससे धरती पर साया फैल जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। यह घटना सदा सर्वदा अमावस्या को ही होती है। आज 25 अक्टूबर वार मंगलवार को गोवर्धन पूजा के दिन सूर्यग्रहण है। इसलिए गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी। सूर्यग्रहण शाम को 04:22 से सूर्यास्त तक रहेगा। सुर्यग्रहण के समय पर कोई भी शुभ काम न करे।

हिंदू धर्म में ग्रहण के समय कुछ कार्यों को वर्जित माना गया है. क्योंकि सूतक या सूतक काल एक ऐसा अआई शुभ समय होता है, जिसमें कुछ विशेष कार्य करने की मनाही होती है. सामान्यत: ग्रहण लगने से कुछ घंटों पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण के समाप्त होने पर स्नान के बाद सूतक काल समाप्त होता है. बुजुर्ग, बच्चों और रोगियों पर ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होता है.
 
सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों को विशेष रुप से करने की मनाही होती है तो कुछ कार्यों के लिए सर्वोत्तम समय होता है. यदि आप कोई सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए मंत्र जाप करने हेतु ग्रहण काल सर्वोत्तम माना गया है.

No comments:

Post a Comment

Featured Post

मुंबई मे पुलिसकर्मियों की कविताओं तरल का लोकार्पण,

*पुलिसकर्मियों की कविताओं के संकलन 'चट्टानों के बीच तरल' का मुंबई में लोकापर्ण* *अभिनेता रज़ा मुराद, अखिलेन्द्र मिश्रा व राजेंद्र गुप...