भारत माता इंस्टिट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी वाराणसी में योग दिवस मनाया गया,

भारत माता इन्स्टिट्यूट आफ इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

वाराणसी: राजातालाब क्षेत्र में स्थित भारत माता इन्स्टिट्यूट आफ इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

जिसमें योग को मानवता से जोड़ते हुए योगाभ्यास का महत्व, मानवता और योग का परस्पर संबंध इत्यादि विषयों पर बच्चों ने अनेक गतिविधियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया व स्पष्ट किया कि अगर मनुष्य स्वस्थ है तो अनेक कार्यों को कर सकता है और स्वस्थ रहने के लिए योग अति महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य बंश नारायण शर्मा ने विद्यार्थियों को दैनिक योगासनों को अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने को कहा। इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि आराजीलाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन अशोक कुमार शर्मा ने किया। अंत में आभार डायरेक्टर हंश नारायण शर्मा ने किया। इस दौरान डा. महेंद्र सिंह पटेल, बंश नारायण शर्मा, हंश नारायण शर्मा, तेज बहादुर सिंह पटेल, डा. राजेंद्र पटेल, राजकुमार गुप्ता, अशोक कुमार शर्मा, सुरेश  पटेल, अरविंद पटेल, पवन पटेल सहित छात्र और छात्राओं की उपस्थिति थी।

अजय कुमार उपाध्याय
श्री हरि टाइम्स
सह संपादक
9473975821
वाराणसी

No comments:

Post a Comment

Featured Post

मुंबई मे पुलिसकर्मियों की कविताओं तरल का लोकार्पण,

*पुलिसकर्मियों की कविताओं के संकलन 'चट्टानों के बीच तरल' का मुंबई में लोकापर्ण* *अभिनेता रज़ा मुराद, अखिलेन्द्र मिश्रा व राजेंद्र गुप...